ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

शरजील शाहीन बाग में ज़हर उगल रहा था...जहानाबाद में भाई मुजम्मिल में संभाल रखी थी कमान, देखें वीडियो

JAHANABAD: देश के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले वाले शरजील इमाम को कई राज्यों की पुलिस ढूंढ़ रही है. दिल्ली से लेकर मुंबई और पटना से लेकर जहानाबाद तक शरजील की तलाश में पुलिस की

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

JAHANABAD: देश के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले वाले शरजील इमाम को कई राज्यों की पुलिस ढूंढ़ रही है. दिल्ली से लेकर मुंबई और पटना से लेकर जहानाबाद तक शरजील की तलाश में पुलिस की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. एक ओर दिल्ली के शाहीन बाग में शरजील देश के खिलाफ ज़हर उगल रहा था, वहीं जहानाबाद में उसके छोटे भाई ने मोर्चा संभला हुआ था.


शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो जहानाबाद के लोगों को देश के खिलाफ भड़का रहा है. इस वीडियो में मुजम्मिल जहानाबाद के मुसलमानों को भड़का रहा है. मुजम्मिल लोगों से CAA-NRC-NPR का विरोध करने की अपील कर रहा है. अपने भड़काऊ भाषण में मुजम्मिल कह रहा है कि देश के मुसलमानों को अब खुलकर सामने आने की जरूरत है. मुजम्मिल ने कहा कि मुसलमानों ने झंडा आजादी के वक्त भी उठाया था और इस बार देश की राजनीति में बदलाव के लिए भी उठाएंगे.


मुजम्मिल ने कहा कि 'हमें बताया गया है कि हमारी हैसियत नहीं है प्रोटेस्ट करने की ना हीं सड़कों पर उतरने की लेकिन इस बार शाहीनबाग से सब्जीबाग और गया से जहानाबाद में मुसलमानों ने सड़क पर विरोध किया है.' आपको बता दें कि शरजील इमाम पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उसके भाई मुजम्मिल को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.


टैग्स