ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

RJD विधायक के बिगड़े बोल.. देवी दुर्गा से लेकर भगवान शिव तक पर की अभद्र टिप्पणी

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक सतीश कुमार दास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक सतीश

RJD विधायक के बिगड़े बोल.. देवी दुर्गा से लेकर भगवान शिव तक पर की अभद्र टिप्पणी
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक सतीश कुमार दास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक सतीश कुमार दास हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने भगवान शिव, लिंग पूजा और मां दुर्गा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है.


आपको बता दें कि उस वायरल वीडियो में सतीश कुमार दस कह रहे हैं कि शिव के लिंग को पूजने वाले समाज से भी बेशर्म कोई समाज है क्या? होली और होलिका पर राजद विधायक ने पहले वहां मौजूद लोगों से पूछा कि होलिका कौन थी, फिर उसका खुद ही जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि होलिका घर की ही बेटी थी, जिसे मुठ्ठी भर लोगों ने रेप करने के बाद जिंदा जला दिया. उसी के बाद समाज खुशी के रूप में होली का पर्व मनाता है और रंग-गुलाल लगाता है. यह ऐसा पर्व है, जिसमें ससुर और जेठ भी अपनी बहू को रंग लगाते हैं और कहते हैं कि बुरा न मानो होली है.


उन्होंने देवी दुर्गा पर भी अभद्र कमेंट किया. RJD विधायक ने कहा कि माता दुर्गा केवल भारत में हैं, वो भी शेर पर सवार. लेकिन, यहां 6 साल, 8 साल की बेटी से रेप होता है. ऐसे में मां दुर्गा के केवल शेर पर बैठने से काम चलेगा क्या? हालांकि, फर्स्ट बिहार विधायक के इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 


इधर विधायक के बयान से आक्रोशित लोगों ने जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ को जामकर खूब नारेबाजी की और पुतला दहन किया. श्री राम सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान की निंदा की और सनातन धर्म के लोगों की मान्यताओं को आहत करने का आरोप लगाया. उन्होंने मामले पर राजद के आलाकमान से मांग की है कि इनकी विधायकी जल्द से जल्द बर्खास्त की जाए. हालांकि इस मामले में राजद विधायक ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि यह मामला काफी पुराना है जिसे उनके विरोधी अब गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता