ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत, मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत के छोटी कल्पा गांव में पंचायती राज विभाग के द्वारा बनाए जा रहे आदर्श पंचायत भवन में बिहार सरकार के द्वारा आदर्श मॉडल पंचायत

पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत, मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत के छोटी कल्पा गांव में पंचायती राज विभाग के द्वारा बनाए जा रहे आदर्श पंचायत भवन में बिहार सरकार के द्वारा आदर्श मॉडल पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है.  कल्पा पंचायत के मुखिया की देखरेख में बनाई जा रहे आदर्श पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने सवाल खड़ा कर दिया है. 


ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया के द्वारा निर्माण कराए जा रहे कार्यों पर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है.  ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में कराए जा रहे कार्यों में घोर अनियमितता बरती जा रही है. इस बात की सूचना हमलोग कई बार स्थानीय मुखिया को दे चुके हैं पर उनके द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. वही ग्रामीण बताते है कि इसमें लगाए जा रहे सामग्री जैसे गिट्टी, बालू, छड़, सीमेंट एबम ईट काफी घटिया स्तर के हैं. 


उन्होंने बताया कि शुरुआत के समय हमलोगों को इस बात की काफी खुशी हुई थी कि हमारे गांव में भी आदर्श मॉडल पंचायत भवन बनेगा पर यहां इस तरह का कार्य देखकर हमलोगों को काफी दुःख है. इसकी शिकायत हमलोग जिले के अधिकारियों से कर चुके हैं कि स्थानीय मुखिया के द्वारा घटिया स्तर का सामान लगाकर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं जिले के अधिकारियों ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता