ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जहानाबाद : पैसे के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई फायरिंग, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली

JEHANABAD : दो भाइयों के बीच फायरिंग और लाठी डंडे के विवाद में दो लोगों को गोली लग गई है। साथ ही तीन लोग लाठी डंडे के हमले में घायल हो गए हैं। घटना जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क

जहानाबाद : पैसे के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई फायरिंग, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : दो भाइयों के बीच फायरिंग और लाठी डंडे के विवाद में दो लोगों को गोली लग गई है। साथ ही तीन लोग लाठी डंडे के हमले में घायल हो गए हैं। घटना जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के बैजनाथ विगहा गांव की है।


बताया जाता है कि कुछ दिनों से रास्ते को लेकर दोनों भाईयों में विवाद चला आ रहा था। बुधवार को दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि आपस मे एक दूसरे पर फायरिंग होने लगी और इस फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। 


घटना की सूचना स्थानीय परस बीघा थाने को मिली तो पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में मनीष यादव, मनोज यादव, आशीष रंजन, जितेंद्र कुमार इत्यादि शामिल हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों को  खतरे से बाहर बताया है।


इस पूरे घटना पर परसबीघा थाना की पुलिस ने बताया कि विवाद का कारण पैसा है। आज सुबह पैसे की माँग करने पर दोनों भाइयो में कहासुनी होने लगी। और देखते देखते बात इतनी बढ़ गई कि आपस मे एक दूसरे में मारपीट होने लगी। और नौबत गोलीबारी तक पहुँच गई। वही पुलिस ने बताया कि यह दोनों भाइयों में पैसों को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना के बाद गांव में आपसी तनाव कायम हो गया है। पुलिस गांव में कैप कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता