ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Nitish Kumar: नीतीश के कार्यक्रम में पत्रकारों से बदसलूकी, सीएम के गार्ड्स ने विधायकों के बाद मीडियाकर्मियों को भी धक्का देकर भगाया

JEHANABAD: जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विपक्ष के विधायकों के साथ ही नहीं बल्कि कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की गई है। सीएम क

Nitish Kumar: नीतीश के कार्यक्रम में पत्रकारों से बदसलूकी, सीएम के गार्ड्स ने विधायकों के बाद मीडियाकर्मियों को भी धक्का देकर भगाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में विपक्ष के विधायकों के साथ ही नहीं बल्कि कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की गई है। सीएम के गार्ड्स ने कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी धक्का देकर वहां से हटा दिया। मुख्यमंत्री के सामने यह सब होता रहा लेकिन उन्होंने गार्ड्स को रोकना मुनासिब नहीं समझा।


दरअसल, जहानाबाद में पटना-गया-डोभी फोरलेन पर कनौदी गांव के पास फोरलेन सड़क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्पा गांव में करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ सीएम के गार्ड्स ने बदसलूकी की और उन्हे धक्का देकर वहां से हटाने लगे।


गार्ड्स के धक्का देने के कारण कई पत्रकार नीचे गिर गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री के सामने ही हंगामा शुरू हो गया। हो हंगामा के बाद जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बीच बचाव करते हुए मामले को किसी तरह शांत कराया। नाराज पत्रकारों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज नहीं करने देना था तो जिला प्रशासन की तरफ से पास क्यों निर्गत किया गया था। मुख्यमंत्री के गार्ड्स द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर जिले के मीडियाकर्मियों में गहरी नाराजगी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता