1st Bihar Published by: AJIT Updated Tue, 17 Feb 2026 06:19:38 PM IST
CBI जांच के बीच मिली जान से मारने की धमकी - फ़ोटो रिपोर्टर
JEHANABAD:जहानाबाद की नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम पहले शंभू गर्ल्स हॉस्टल गई उसके बाद जहानाबाद मृतका के घर पर गई। मृतका के भाई को पूछताछ के लिए सीबीआई अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी है।
उधर जहानाबाद में घर पर एक बार फिर धमकी भरा पर्चा मिलने से परिजनों के बीच हड़कंप मच गया है। सीबीआई जांच के दौरान धमकीभरा पर्चा मिलने से परिजन काफी दहशत में है। इस पर्ची में यह लिखा हुआ है कि ना मानोंगे..बेटी गई अब बेटा भी दो दिन में मरेगा..
जहानाबाद जिले के नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एक ओर जहां सीबीआई की टीम के द्वारा लगातार जांच को तेज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मृत छात्रा के परिजनों को एक बार फिर से दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले बार भी इसी तरह का पर्चा घर के बाहर फेंका हुआ मिला था और आज फिर उसी तरह का धमकी भरा पर्चा घर के पास फेंका हुआ मिला। जिसमें यह लिखा हुआ है कि ना मानोंगे..बेटी गई बेटा भी मरेगा 2 दिन में..इस पर्चा के बाद परिजन काफी दहशत में है। उनका कहना है कि दूसरी बार धमकी मिली है। जो कि गांव के किसी लोगों के द्वारा खिड़की के बाहर फेंका गया है।
इससे पहले भी 14 फरवरी को इसी तरह का पर्चा फेंका हुआ मिला था। जिसके बाद परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिन के समय में घर पर चौकीदार तैनात रहता है। इसके बावजूद भी धमकी भरा पर्चा मिल रहा है। परिजनों को सुरक्षा मुहैया करने के लिए स्थानीय शकूराबाद थाना की पुलिस को लगाया गया है। वहीं इस मामले में शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा ही इस तरह की सूचना दी गई है और जानकारी मिलने के बाद पता कर रहे हैं कि आखिर इस तरह का हरकत किसके द्वारा की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बावजूद भी इस तरह की हरकत किसके द्वारा की जा रही है। मृतका के पिता ने कहना है कि घर में डर का माहौल बना हुआ है। प्रशासन निष्क्रिय बनी हुई है। वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमें अब सिर्फ भगवान पर भरोसा है। दो बार पर्चा फेंका गया है और धमकी दी गयी है। इस बार बेटा को टारगेट किया जा रहा है। पर्ची में लिखा है कि नहीं मानोंगे तब बेटी की तरह बेटा भी दो दिन के भीतर मरेगा। धमकीभरा पर्चा मिलने से पिता काफी डरे हुए हैं। घर में डर का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस बड़े-बड़े लोगों की सुरक्षा में लगी है। हम लोगों को देखने वाला कोई नहीं है। अब बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीबीआई जांच के बीच इस तरह की धमकी मिलने से पूरा परिवार काफी दहशत में हैं। पीड़ित परिवार कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है। टीम ने जहानाबाद के पैतृक गांव पतियावा पहुंचकर परिजनों से दोबारा पूछताछ की। छात्रा के भाई से लंबी पूछताछ के बाद CBI उसे अपने साथ पटना लेकर गई है।#Patna #NEETCase #CBIInvestigation #Jehanabad #BiharNews pic.twitter.com/cd1sejPF1f
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 17, 2026