ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नहाने के दौरान नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

JEHANABAD: जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां तीन छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जहानाबाद टेहटा थाना अंतर्गत वागवार

नहाने के दौरान नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां तीन छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जहानाबाद टेहटा थाना अंतर्गत वागवार गांव के तीन स्कूली  छात्र अपने पांच साथियों के साथ गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। 


इसी दौरान एक बच्चा नदी में डूबने लगा जिसे बचाने के लिए उसके दो और साथी नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को नदी से निकाला गया। 


नदी में डूबने वाले तीनों स्कूली छात्रों की पहचान बागवार गांव निवासी 14 वर्षीय मुस्तकीम, मीरा बीघा गांव निवासी 15 वर्षीय आदिल, अजीमाबाद गांव निवासी 16 वर्षीय रेहान के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टेहटा थाने की पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता