ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में पोस्टिंग से गुस्साईं शिक्षिका को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना पड़ गया महंगा, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

अपनी पहली पोस्टिंग से नाराज शिक्षिका ने बिहार के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद दीपीका को सस्पेंड कर दिया गया। उसने कहा था हमारी पोस्टिंग लद्दाख कर देते बिहार के जहानाबाद जैसे जिले में क्यों कर दी गई?देखिये पूरा VIDEO

BIHAR
मैडम पर कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

JEHANABAD:  बिहार में पोस्टिंग से गुस्साईं शिक्षिका ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऐसा करना स्कूल की मैडम को महंगा पर गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसे लेकर कार्यवाहक उपायुक्त मनीष कुमार प्रभात ने आदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर जहानाबाद की महिला टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिक शिक्षिका दीपाली के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी।


दरअसल जहानाबाद के एनवां स्थित केंद्रीय विद्यालय में तैनात महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में शिक्षिका बिहार के बारे में अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग की थी। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान थे। लोग कह रहे थे कि एक टीचर इस तरह की बातें करेंगी तब बच्चों को कैसे पढ़ाएंगी। महिला टीचर का वायरल वीडियो देखिये..वो क्या कह रही है?


वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहानाबाद केंद्रीय विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका (परिवीक्षाधीन) को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षिका को यह आदेश दिया गया है कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय केंद्रीय विद्यालय, मशरक होगा। वो मशरक केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य से पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी। 


दरअसल जहानाबाद केंद्रीय विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका दीपाली अपनी पहली पोस्टिंग बिहार के जहानाबाद में होने से नाराज है। सोशल मीडिया पर शिक्षिका ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बिहार और जहानाबाद को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में महिला टीचर अपनी पोस्टिंग को लेकर काफी नाराज है और यह कह रही है कि हमारी पोस्टिंग जहानाबाद जैसे जिले में क्यों कर दी गई? हमारी पोस्टिंग लद्दाख कर देते, गोवा कर देते, ओडिशा, बंगाल या अन्य दूसरे जगह कर देते यहां क्यों कर दिया गया।


मैं अपनी फर्स्ट पोस्टिंग जिन्दगी भर याद रखूंगी, लद्दाख में कोई जाना नहीं चाहता लेकिन रेडी हूं लेकिन मुझे बिहार में पोस्टिंग दे दिया गया है। बिहार के जहानाबाद में पोस्टिंग किये जाने से महिला शिक्षक काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इस वायरल वीडियो के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल शिवचंद्र राम ने बताया कि शिक्षिका इसे अपना निजी मामला बता रही हैं, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी राज्य के लिए महिला टीचर दीपाली कर रही हैं, वह कहीं से भी उचित नहीं है। एक शिक्षक होने के नाते उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह क्या बोल रही हैं और उनके शब्दों का समाज पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।


यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पर अपनी राय अलग-अलग तरीके से रख रहे हैं। कुछ लोग शिक्षिका के व्यवहार को गलत बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे उनकी निजी राय बता रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं कि एक शिक्षक को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जब पढ़े लिखे लोग ही इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करेंगे तो बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह समझ सकते हैं।


ऐसी शिक्षिका बच्चों को क्या शिक्षा देंगी जो खुद सही शब्दों का प्रयोग नहीं कर पाती है। इस तरह की भाषा का प्रयोग केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका ने किसी एक व्यक्ति के समक्ष नहीं किया है बल्कि सोशल मीडिया INSHOT प्लेटफार्म पर की है। यह जानते हुए कि वो वायरल हो जाएगी। अब महिला टीचर वायरल हो गयी है। लोग उसकी बातें सुनकर हैरान हैं। कह रहे हैं एक शिक्षित शिक्षक को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। बिहार को लेकर जिस तरह का बयान दिया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने त्वरित कार्रवाई की है। मैडम दीपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अब दीपाली का मुख्यालय मशरक केंद्रीय विद्यालय होगा। जहां बिना प्राचार्य की इजाजत से वो मुख्यालय नहीं छोड़ेगी। 


जहानाबाद से अजित की रिपोर्ट..




बिहार में पोस्टिंग से गुस्साईं शिक्षिका को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना पड़ गया महंगा, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

टैग्स