ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मछली पार्टी में शामिल होने वाले सीओ साहब हुए निलंबन मुक्त, फिर से संभालेंगे मखदुमपुर अंचल का जिम्मा

JAHANABAD : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहानाबाद में मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के गांव में लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी मनाने वाले सीओ साहब निलंबन मुक्त हो गये हैं। वे फ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

JAHANABAD : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहानाबाद में  मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के गांव में लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी मनाने वाले सीओ साहब निलंबन मुक्त हो गये हैं। वे फिर से मखदुमपुर के अंचलाधिकारी का जिम्मा संभालेंगे।


जहानाबाद के मखदुमपुर के अंचलाधिकारी राजीव रंजन को निलंबन मुक्त कर दिया है। सरकार ने इस  संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वे फिर से मखदुमपुर के अंचलाधिकारी का पदभार संभालेंगे। दरअसल  बीते 19 अप्रैल को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के गांव पर उनके सहायक पिन्टू यादव के घर पर मछली पार्टी के आयोजन के नाम पर जिले के एसडीपीओ, बीडीओ और सीओ को लॉकडॉउन उल्लंघन के मामले में निलंबित कर दिया गया था । जिसमे मखदुमपुर के बीडीओ पहले ही रिलीज किए जा चुके है आज सीओ राजीव रंजन को भी विभाग ने निलंबनमुक्त कर दिया है ।

मछली पार्टी में शामिल होने वाले सीओ साहब हुए निलंबन मुक्त, फिर से संभालेंगे मखदुमपुर अंचल का जिम्मा


जहानाबाद में लॉकडाउन के दौरान हुए बहुचर्चित मछली पार्टी को लेकर सीओ राजीव रंजन पर ये कार्रवाई की गयी थी। मछली पार्टी में शामिल होने वाले जहानाबाद के एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, मखदुमपुर प्रखंड के बीडीओ अनिल मिस्त्री पर भी निलंबन की कार्रवाई की गयी थी। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ पिंटू यादव ने अपने गृह प्रवेश के बाद घर बनने की खुशी में गांव में ही मछली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें जहानाबाद के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस घटना का वीडियो तो सामने नहीं आया था, लेकिन पिंटू यादव के आवास पर हुई इस पार्टी के कई सबूत पुलिस को भी जांच के दौरान मिले थे।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता