ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

कुढ़नी में मतदान करवाने जा रहे होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस के जवान में भिडंत, नियमों की अनदेखी पर बबाल

JEHANABAD: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर कल यानि 5 दिसंबर को उपचुनाव में मतदान होना है। इसको लेकर सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसको लेकर अर्धसैनिक बलों के साथ ही साथ ज

कुढ़नी में मतदान करवाने जा रहे होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस के जवान में भिडंत, नियमों की अनदेखी पर बबाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर कल यानि 5 दिसंबर को उपचुनाव में मतदान होना है।  इसको लेकर सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसको लेकर अर्धसैनिक बलों के साथ ही साथ जिला पुलिस को भी चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है।  इसी कड़ी अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस उपचुनाव में ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड के जवान और नगर थाना पुलिस के बीच हल्की नोक -झोंक की खबर निकल कर सामने आ रही है। 


बताया जा रहा है कि, गया पुलिस लाइन से एक बस से 48 होमगार्ड के जवान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा में उपचुनाव कराने जा रहे थे। इसी दौरान अरवल मोड़ पर नगर थाना के पुलिकर्मियों द्वारा इनकी गाड़ी साइड करने का इशारा किया गया, जिसके बाद बस चालक द्वारा नियमों कि अनदेखी करते हुए थोड़ी दूर ले जाकर बस खड़ा कर दिया। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बस चालक को कुछ बोला। इसको लेकर बस चालक भड़क गया साथ ही बस में सवार होमगार्ड के जवान भी आग-बबूला हो गए। जिसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई।


इस झड़प के बाद जब ट्रैफिक पुलिस के तरफ से बस चालक पर कारवाई कि गई तो होमगार्ड के जवानों ने इसका  विरोध किया। इस दौरान दोनों तरफ से झड़प शुरू हो गया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्ड के एक जवान को हिरासत में ले लिया गया और उसे नगर थाना लाया गया। इसके बाद बस में सवार अन्य जवानों ने अपने साथी की छुड़ाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। 


इधर, इस हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर जाने की बात कही तो होमगार्ड के जवान अपने साथी के बगैर जाने की बात से इनकार करने लगे। जिसके बाद हिरासत में लिए जवानों को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, होमगार्ड के जवान कुढ़नी के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता