ब्रेकिंग
Bihar Transfer Posting: सम्राट सरकार ने 11 BAS अफसरों को बदला..बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीके अनिल हटाए गए, जय सिंह को मिला राजस्व विभाग का प्रभारपटना में NEET छात्र ने हॉस्टल के कमरे में जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामदBIHAR में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना: मकई के खेत में ले जाकर पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ किया गंदा कामबिहार STF का बड़ा एक्शन: ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 33.2 लाख की हेरोइन के साथ 7 अरेस्ट; कई राज्यों में फैला है नशे का कारोबारBihar Transfer Posting: सम्राट सरकार ने 11 BAS अफसरों को बदला..बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीके अनिल हटाए गए, जय सिंह को मिला राजस्व विभाग का प्रभारपटना में NEET छात्र ने हॉस्टल के कमरे में जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामदBIHAR में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना: मकई के खेत में ले जाकर पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ किया गंदा कामबिहार STF का बड़ा एक्शन: ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 33.2 लाख की हेरोइन के साथ 7 अरेस्ट; कई राज्यों में फैला है नशे का कारोबार

नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, मंडप से उठी दुल्हन: ‘ऐसे शख्स से नहीं करूंगी शादी’, सात फेरे से पहले टूटा रिश्ता

Bihar News: जहानाबाद में एक शादी उस वक्त टूट गई जब दुल्हन ने नशे में लड़खड़ाते दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। द्वार पूजा के दौरान सामने आई सच्चाई ने पूरे मंडप का माहौल बदल दिया…

नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, मंडप से उठी दुल्हन: ‘ऐसे शख्स से नहीं करूंगी शादी’, सात फेरे से पहले टूटा रिश्ता
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शादी जैसे पवित्र बंधन को लेकर समाज में एक बड़ा संदेश दे दिया है। यहां एक दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में इस फैसले की चर्चा होने लगी।


मामला ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव का है। जहां शादी का माहौल पूरी तरह तैयार था। घर में सजावट, रिश्तेदारों की भीड़, ढोल-नगाड़ों की आवाज और खुशियों का माहौल—सब कुछ सामान्य था। दुल्हन पक्ष ने बारात के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पटना के पुनाईचक निवासी रंजन कुमार की बारात बड़े धूमधाम से गांव पहुंची थी।


शुरुआती रस्में ठीक से चल रही थीं, लेकिन जैसे ही द्वार पूजा के लिए दूल्हे को लाया गया, माहौल अचानक बदल गया। दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी चाल लड़खड़ा रही थी। यह देखकर लड़की पक्ष को शक हुआ कि वह नशे में है। कुछ ही देर में यह बात पूरे परिवार में फैल गई और आखिरकार दुल्हन तक भी पहुंच गई।


जैसे ही दुल्हन को सच्चाई का अंदेशा हुआ, उसने बिना किसी दबाव में आए बड़ा फैसला लिया। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी, जो अपनी ही शादी में नशे में हो। दुल्हन का यह फैसला सुनते ही पूरे मंडप में सन्नाटा छा गया।


दुल्हन के इनकार के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बारातियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसकने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताते हुए दूल्हे को रोक लिया और शादी में खर्च हुए पैसे और दिए गए सामान की वापसी की मांग करने लगे।


स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए दूल्हे को वहां से निकालकर थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई।


इस दौरान दूल्हे रंजन कुमार ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने शराब नहीं पी थी, बल्कि किसी वजह से वह असंतुलित हो गया था। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उसकी हालत साफ तौर पर नशे में होने का संकेत दे रही थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें