ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़े अमीन साहब, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; दफ्तर में हड़कंप

Bihar Crime News: जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन की नापी के काम के बदले पैसे मांगे गए थे। निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा...

बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़े अमीन साहब, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; दफ्तर में हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्री राम चौधरी ने किया.


जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था. आरोप है कि आवेदन के बावजूद अमीन अनिल कुमार लगातार उन्हें टालते रहे और बाद में जमीन की नापी कराने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की.


बार-बार रिश्वत मांगने से परेशान होकर विमलेश कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने 23 जून को मामले का सत्यापन किया. जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.


बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शिकायतकर्ता जैसे ही अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये दे रहा था, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई.


गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम आरोपी अमीन को अपने साथ पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है.


निगरानी ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत निगरानी विभाग से करें. शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.