ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

हेल्थ सेक्रेटरी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से बात कर स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया फीडबैक

Bihar News: बिहार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने जहानाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर मरीजों से इलाज, दवाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने जहानाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी छिरिड बाई भूटिया समेत स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी और अस्पताल के पदाधिकारी मौजूद रहे।



स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक लिया गया।



निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी जायजा लिया गया। सचिव ने निर्माण कार्य और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। कुमार रवि ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं, जिनकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से ड्यूटी से डॉक्टरों के गायब रहने और मरीजों को पटना रेफर किए जाने से जुड़े मामलों की भी जानकारी ली।



स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने की जरूरत बताई। उन्होंने जिलाधिकारी को भी निर्देश दिया कि सदर अस्पताल का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने आती रहे और लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सचिव को अस्पताल में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता