ब्रेकिंग
बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी

जहानाबाद में बाइक हादसे में छात्र की मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर

जहानाबाद के हाटी मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में छात्र प्रभाकर कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपाचे बाइक से जहानाबाद जा रहे थे।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां घोसी-जहानाबाद मुख्य सड़क पर हाटी मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के उबेर गांव निवासी प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल छात्र का नाम सौरव कुमार है।


बताया जाता है कि दोनों चचेरे भाई अपाचे बाइक पर सवार होकर अपने घर से जहानाबाद कोर्ट में एक परिजन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान हाटी मोड़ के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


हादसे में बाइक चला रहे प्रभाकर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रभाकर को मृत घोषित कर दिया। घायल सौरव का इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता