ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जहानाबाद: दो दिनों से गायब युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

JAHANABAD: दो दिनों से गायब युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मुठेर गांव स्थित एक तालाब में शव तैरता मिला जिस पर ग्रामीणों की नजर गयी। जिसके बाद इसकी सूचन

जहानाबाद: दो दिनों से गायब युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: दो दिनों से गायब युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मुठेर गांव स्थित एक तालाब में शव तैरता मिला जिस पर ग्रामीणों की नजर गयी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।  


बताया जाता है कि कडौना ओपी क्षेत्र के इमालियाचक गांव निवासी कमलेश यादव दो दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह घर से मजदूरी के लिए निकला था। जिसके बाद लौट कर नहीं आया तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज उसका शव तालाब में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। तालाब से युवक की लाश मिलने से इलाके के लोग भी सकते में है।