ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद: तीन मंजिला मकान धराशायी होकर सड़क पर गिरा, इलाके में मची अफरा-तफरी

JAHANABAD: मखदुमपुर के NH-83 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तीन मंजिला मकान धराशायी होकर अचानक सड़क पर गिर पड़ा। लॉकडाउन रहने के कारण उस वक्त सड़क पर लोग नहीं थे और हादसे के व

जहानाबाद: तीन मंजिला मकान धराशायी होकर सड़क पर गिरा, इलाके में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: मखदुमपुर के NH-83 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तीन मंजिला मकान धराशायी होकर अचानक सड़क पर गिर पड़ा। लॉकडाउन रहने के कारण उस वक्त सड़क पर लोग नहीं थे और हादसे के वक्त बिल्डिंग भी खाली थी जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। मकान के सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गयी। 



घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस तरह अचानक मकान के गिरने की घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर बीडीओ, थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों की माने तो मकान सुबह से ही क्रेक कर रहा था। जिससे लोगों को भी पहले से यह अंदेशा हो गया था कि यह मकान ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी और हुआ भी यही। अचानक तीन मंजिला मकान धराशायी होकर सड़क पर गिर पड़ा। बताया जाता है कि मकान काफी दिनों से बंद पड़ा था।  


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता