ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद जिले से सामने आ रही है जहां गैस सिलेंडर लीक करने से एक घर में भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना में 6 लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों मे

गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद जिले से सामने आ रही है जहां गैस सिलेंडर लीक करने से एक घर में भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना में 6 लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है. सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना जिले के कदौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव के सभी लोग एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. श्राद्ध कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ लोग रुके हुए थे. इनसभी लोगों के लिए खाना घर की महिलाएं बना रही थी तभी गैस सिलेंडर लीक कर गया और घर में अचानक से भीषण आग लग गई. घटना के वक्त घर में मौजूद 4 महिलाएं, एक बच्चा और एक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए. 


आगलगी की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. आनन फानन में मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इधर बुरी तरह झुलसे 6 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता