ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: जंग का मैदान बन गया नगर परिषद कार्यालय, हालात को काबू करने के लिए बुलानी पड़ गई पुलिस; जानिए.. क्या हुआ?

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में नगर परिषद का कार्यालय देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया. स्थानीय विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष के सामने ही सदस्यों के बीच कुर्सियां चलने लगी.

Bihar News
नगर परिषद की बैठक में भारी हंगामा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद नगर परिषद उस वक्त रणक्षेत्र बन गया जब, विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए अहम बैठक बुलाई गई थी। नगर परिषद अध्यक्ष और स्थानीय विधायक के सामने ही बैठक में मौजूद वार्ड पार्षद एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ। बात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।


दरअसल, जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय के बैठक भवन में सोमवार को विकास योजनाओं को लेकर सभी वार्ड पार्षदों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष रूपा देवी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जहानाबाद के स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव भी मौजूद थे। जहानाबाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ जिले भर के 33 वार्ड पार्षद इस बैठक में शामिल हुए थे। 


शुरुआत में यह बैठक सामान्य रूप से चल रही थी लेकिन धीरे-धीरे वार्ड पार्षदों के बीच विकास योजनाओं को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी। वार्ड पार्षद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे और धीरे-धीरे यह बात इतनी बढ़ गई कि आपस में गाली गलौज मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुर्सियां तक चलने लगीं। मामला बढ़ते देख नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर थाना को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड पार्षदों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।


बता दें कि नगर परिषद की बैठक में हमेशा से ही हो हंगामा होते आया है। नगर परिषद के वार्ड सदस्य दो गुटों में बंटे हुए हैं। जिसके कारण एक गुट के लोग दूसरे गुट को लोगों पर हर बैठक में आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। पर आज बोर्ड की बैठक में मामला इतना बढ़ गया कि आपस में गाली गलौज और धक्का मुक्की होने लगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता