ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

liquor ban: बड़ा खुलासा : बिहार के इस जिले उत्पाद पुलिस फेल करवा रही शराबबंदी, शराब तस्कर के साथ साठगांठ का मामला हुआ उजागर

liquor ban: सूबे में शराबबंदी कानून लागू हुए 8 साल से ज्यादा हो गया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने उत्पाद एवं मध् निषेध विभाग के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। लेकिन, जहानाबाद जिले में उत्पाद विभाग के पुलिस टीम ...

liquor ban
शराब तस्कर के साथ पुलिस जवान
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

liquor ban : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके बाबजूद इस कानून की हकीकत क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ हो। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह देखने को मिल रही है कि सरकार ने इन लोगों को इस कानून को सख्ती से लागू करवाने की जवाबदेही दी है वह लोग इसे कमाई का जुगाड़ बना लिए हैं। ऐसे में ताजा मामला जहानाबाद से निकलकर सामने आया है। 


दरअसल, सूबे में शराबबंदी कानून लागू हुए 8 साल से ज्यादा हो गया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने उत्पाद एवं मध् निषेध विभाग के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। लेकिन, जहानाबाद जिले में उत्पाद विभाग के पुलिस टीम के द्वारा जो कारनामा किया जा रहे हैं वह जानकर आप भी हैरान  रहे जाएंगे। यहां जिनको शराब तस्करों को पकड़कर जेल भेजने की जिम्मेदारी दी गई है वही लोग शराब तस्करों से के साथ मिलकर एक गाड़ी पर बैठकर शराब के नशे में झूम रहे हैं। अब इस एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


इसके अलावा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ है जिसमें शराब तस्करों और उत्पाद विभाग के कुछ पुलिस पदाधिकारी से बातचीत हो रही है। जिसमें शराब तस्करों से पैसे की उगाही, शराब तस्करों के संपत्ति की जानकारी, पकड़े गए शराब को खपाने की प्लानिंग एवं तरह-तरह की बातें आपस में इन लोगों का करने का ऑडियो भी सामने आया है हालांकि फर्स्ट बिहार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन जिस तरह से यह ऑडियो और  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ है वह चर्चा का विषय बन गया है एवं उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया है। 


वहीं इस मामले में जब हमने जहानाबाद उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद से कई बार संपर्क करना चाह तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बताया जाता है कि वायरल वीडियो में गाड़ी में बैठे ब्लू टीशर्ट पहने जो व्यक्ति है वह उत्पाद एवं मध् निषेध विभाग में ASI के पद पर तैनात है। वही गाड़ी में बैठे बीच में एक और भी व्यक्ति वह भी उत्पाद विभाग में ही पुलिस विभाग में तैनात है। और बाकी लोग जहानाबाद जिले के बड़े शराब तस्कर है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता