ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

DM ऑफिस में कोरोना ब्लास्ट, 7 कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव

DESK: मुंबई, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, एमपी, यूपी, रांची, बिहार समेत कई राज्यों में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दिया है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के

DM ऑफिस में कोरोना ब्लास्ट, 7 कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मुंबई, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, एमपी, यूपी, रांची, बिहार समेत कई राज्यों में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दिया है। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार के जहानाबाद में भी कोरोना पहुंच गया है। जहानाबाद डीएम कार्यालय में कोरोना का विस्फोट हुआ है। डीएम ऑफिस के 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। एक साथ 7 कर्मियों के संक्रमित होने से डीएम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। 


जहानाबाद में कल रविवार को कुल 8 मामले सामने आए थे। जिसमें जेएनएम ट्रेनिंग सेंटर के 3 छात्र और एक रसोइया संक्रमित मिले थे। जहानाबाद में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डीएम ऑफिस में एक साथ सात लोगों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 


बिहार में कोरोना का मामला तेजी से बढ़ने लगा हैं। रविवार को बिहार में कोरोना के 352 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या अब तक 1074 हो चुकी है। छपरा मंडल कारा के काराधीक्षक, जेल के डॉक्टर और शेखपुरा के बरबीघा अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गयी है।  


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। जीतनराम मांझी के परिवार के कई सदस्य भी इसकी चपेट में आ गये हैं। जीतन राम मांझी की पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी और पीए गणेश पंडित भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। डॉक्टरों के बीच फैलने के बाद अब राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण तेजी से फैलने लगा है।


टैग्स