ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोरोना ने थाना को कराया सील, दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी निकले पॉजिटिव

JAHANABAD: नगर थाना में कोरोना का ऐसा संक्रमण फैला है कि थाना को ही सील करना पड़ गया है. दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं संक्रमितों में थाने के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAHANABAD:  नगर थाना में कोरोना का ऐसा संक्रमण फैला है कि थाना को ही सील करना पड़ गया है. दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं 

संक्रमितों में थाने के कई दारोगा, सिपाही और मुंसी शामिल हैं. नगर थाना में 8 पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. सभी लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है. बाकी बचे सभी पुलिसकर्मी का भी सैंपल लिया जा रहा है. अभी रिपोर्ट नहीं आई है. 

जहानाबाद में कोरोना का संक्रमण तेजी से हो रहा है. जिसके कारण शहर के कई मोहल्ले कंटेनमेंट जोन बना हुआ है. फिर इस इलाके लोग लापरवाही करते हुए भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बता दें कि बिहार के कई जिलों में कोरोना ने बिहार पुलिस के जवानों पर कहर बरपा रहा है. पटना में 10 थानेदार समेत 30 दारोगा होम क्वॉरेंटाइन हैं. सैकड़ों जवान कोरोना पॉजिटिव है. वही मुजफ्फरपुर के कई दारोगा समेत जमादार और पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं. कई जिलों के पुलिस लाइन में भी जवान कोरोना पॉजिटिव है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता