ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

चोरी की घटना से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम, मुश्किलों में फंसे मैट्रिक के स्टूडेंट

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से पिछले कुछ दिनों से चोरी और आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लग

चोरी की घटना से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम, मुश्किलों में फंसे मैट्रिक के स्टूडेंट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD :  बिहार के जहानाबाद से पिछले कुछ दिनों से चोरी और आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार बढ़ती घटनाओं के वजह से पुलिस प्रसाशन के टीम पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है। ऐसे में अब एक ताजा मामला चोरी से जुड़ा हुआ है। जहां लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद आज मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट को काफी कठनाई उठानी पड़ी। 


दरअसल, शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं, चोरी छिनतई इत्यादि को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी लोगों एवं महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन पर मोहल्ले की है जहां बीते देर रात सुनील यादव के घर के आगे लागे ट्रैक्टर की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई।


 जिसके विरोध में मोहल्लेवासी अरवल नालंदा NH 110 को निजामुद्दीन पुर में पूरी तरह से जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया सुबह-सुबह इस जाम में कई स्कूली बच्चों की गाड़ी भी फंसी रही जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मुश्किल से लोगों को समझा बूझकर जाम को हटवाया।


उधर,आक्रोशित लोगों का कहना है कि निजामुद्दीन पर मोहल्ले में लगातार चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है।  पिछले दस दिनों में बैटरी चोरी, टेम्पू चोरी और अब ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाबजूद पुलिस हर बार आश्वासन देकर निकल जाती है। पुलिस की गस्ती इस मोहल्ले में नहीं आने के कारण चोरों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि,  घटनास्थल पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता