ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bird Flu in Bihar: बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, कोलकाता के लैब में सैंपल जांच के बाद हुई पुष्टि

Bird Flu in Bihar: बिहार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. जहानाबाद में कोलकाता की लैब में सैंपल जांच में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिले के लोगों में हड़कंप मच गया है.

Bird Flu in Bihar
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bird Flu in Bihar: बिहार के जहानाबाद जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। 18 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में दर्जनों कौवों की अचानक मौत हुई थी, जिनके नमूनों की जांच कोलकाता स्थित आरडीडीएल संस्थान में की गई। कोलकाता की लैब में सैंपल जांच में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। 


इस घटना के बाद, पशुपालन विभाग ने 3 किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्मों से नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिन्हें आगे की जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का उपयोग करके फॉगिंग की जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 


कौओं में संक्रमण की वजह से हुई मौत की पुष्टि के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव ने मृत कौवा में बर्ड फ्लू होने की सूचना दी है। अचानक कौवों की मौत से पुलिस लाइन में रह रहे पुलिसकर्मियों एवं आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


बता दें कि बर्ड फ्लू एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों से मनुष्यों में फैल सकती है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इससे बचने के लिए मृत या बीमार पक्षियों से दूर रहने को कहा गया है और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता