ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: मोमबत्ती से घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस

बिहार: मोमबत्ती से घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना काको थाना क्षेत्र के किशुन बिगहा गांव की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान मोमबत्ती की आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जबतक परिवार के लोगों को बचाया जबतक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे।


सभी का तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया। आग लगने की इस घटना में तीन बच्चों समेत अपने माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता