ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में पांडव सेना का आतंक, गैंगवार में 9 लोगों की हत्या, एक महीने में पूर्व विधायक के चार भाई की गई जान

JAHANABAD : राजधानी पटना में मंगलवार की शाम को पटना सिटी के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों पूर्व विधायक के दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक बीजेपी के पूर्व विधायक चितर

बिहार में पांडव सेना का आतंक, गैंगवार में 9 लोगों की हत्या, एक महीने में पूर्व विधायक के चार भाई की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAHANABAD : राजधानी पटना में मंगलवार की शाम को पटना सिटी के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों पूर्व विधायक के दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक बीजेपी के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के भाई थे. सिर्फ 35 दिनों के अंदर चितरंजन शर्मा  के चार परिजनों को मौत के घाट उतार दिया गया है. बता दें बीते 26 अप्रैल को चितरंजन के चाचा अभिराम शर्मा की जहानाबाद और भतीजे दिनेश शर्मा को मसौढ़ी में मौत के घाट उतार दिया गया था.  


वहीं दूसरी तरफ दो दिन पहले नीमा गांव की रेल पटरी पर संजय शर्मा के रिश्तेदार सुधीर शर्मा का शव मिला था. जिसके बाद संजय सिंह ग्रुप ने इसे मर्डर बताते हुए चितरंजन शर्मा ग्रुप पर हत्या का आरोप लगाया था. बता दें अब तक इस गैंगवार के कारण नीमा गांव में नौ लोगों की जान जा चुकी है.और राजधानी में हुई घटना को सुधीर की मौत का बदला बताया जा रहा है. 


26 अप्रैल मंगलवार की सुबह जहानाबाद और पटना जिले का मसौढ़ी दोहरे हत्या से दहल उठा था. शहर के नामचीन स्वीट्स कारोबारी अभिराम शर्मा और उनके भतीजे दिनेश शर्मा को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. अभिराम शर्मा को अपराधियों ने जहानाबाद स्थित उनके आवास पर गोली मारी थी. और उसी वक्त भतीजे को मसौढ़ी गांधी मैदान गेट के समीप गोलियों से भून डाला था. इस हत्या का जहानाबाद में अभिराम शर्मा के हत्यारों की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस हत्या की घटना को बड़े ही सोच समझ कर अंजाम दिया था. वहां घर की प्रत्यक्षदर्शी महिला सदस्य ने बताया कि दो अपराधी शादी का कार्ड देने के बहाने कमरे आए और सिर में गोली मारकर चलते बने.

टैग्स