ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुबह-सुबह हादसा : करंट लगने से 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है

सुबह-सुबह हादसा : करंट लगने से 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


घटना जहानाबाद के घोषी थाना के खिरौटी गढ़ की है. बताया जा रहा है कि  बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि खिरोटी गढ़ से भारथु खंदा के बीच बिजली का तार गिरा हुआ था जिसमें लाइन दौड़ रही थी. यह सभी लोग अपने गांव के बधार में अपने जानवरों का चारा लाने के लिए गए थे. किसी ने भी बिजली का तार नहीं देखा और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए. जिससे उन तीनों की मौत हो गई. 


मौत की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता