ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार : एक ही परिवार के दो बच्चे की सूर्य मंदिर के तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां सूर्य मंदिर के तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई है। जिसके बाद परिवार में मातम का माह

बिहार : एक ही परिवार के दो बच्चे की सूर्य मंदिर के तालाब में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां सूर्य मंदिर के तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई है। जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद आस - पास के लोगों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। फिलहाल इस घटना में मृत दोनों बच्चे चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,  नगर थाना क्षेत्र के टेनी बीघा गांव निवासी दो छोटे-छोटे बच्चे शुभम कुमार (उम्र 14) एवं कल्लू कुमार (उम्र 12) की कन्नौदी में स्थित सूर्य मंदिर के तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये  दोनों स्कूली बच्चे चचेरे भाई हैं और दोनों स्कूल से छुट्टी के बाद कनौदी स्थित सूर्य मंदिर के तालाब में नहाने चले गए और नहाने के दौरान तालाब में ज्यादा पानी रहने के कारण डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। 


इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। किसी तरह से  ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।


इधर इस मामले में परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे चचेरा भाई हैं और स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे बिना घर से बताए हुए पास के गांव कनौदी में स्थित सूर्य मंदिर के तालाब में नहाने चले गए। जिसकी सूचना किसी घर वालो को बच्चो ने  नहीं दिया। थोड़ी देर के बाद यह जानकारी मिली कि दोनों बच्चे का शव तालाब में डूब गया है। ग्रामीणों के सहयोग से बच्चो की निकाला गया है जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता