ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: सिलेंडर ब्लास्ट में सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

JEHANABAD : बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के शिकार हुए दोनों बच्चे सगे भाई

बिहार: सिलेंडर ब्लास्ट में सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के शिकार हुए दोनों बच्चे सगे भाई-बहन थे। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि घोसी थाना क्षेत्र के आलालपुर गांव में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे घर में मौजूद दो छोटे-छोटे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। आग में बुरी तरह से झुलसने के कारण दोनों की मौत हो गई।


दोनों बच्चों को में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय घोसी थाना की पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता