ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

JEHANABAD: घटना जहानाबाद जिले की है। यहां घोसी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में बिजली के करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार के रूप में की गई है। जानक

बिहार : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: घटना जहानाबाद जिले की है। यहां घोसी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में बिजली के करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार  के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक़, राजू कुमार अपने गांव में ही आटा चक्की का मिल चलाने का काम करता था। सोमवार की सुबह वह अपनी आटा चक्की मिल पर गेहूं पीसने के लिए गया। उसने जैसे ही मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर को दबाना चाहा कि पहले से ही स्टार्टर में बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिसके कारण युवक को बिजली की करंट लग गई।



घटना के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने, जिसके बाद उसके परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। बिजली के करंट को छुड़ाकर युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोषी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



इस घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार काफी गरीब है, जो आटा चक्की मिल चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बिजली के करंट लगने से इसकी मौत होने पर इसके परिवार पर संकट की घड़ी आ गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता