ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल 2 लोग PMCH रेफर

JEHANABAD: जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हाइवा और ऑटो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। आनन-फानन में घायलों को

भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, गंभीर रूप से घायल 2 लोग PMCH रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हाइवा और ऑटो की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। आनन-फानन में घायलों को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर भर्ती कराया गया है जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बिर्रा गांव के पास की है जहां हाइवा ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी है जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है। 


पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग NH-83 पर बिर्रा गांव के पास हुए हादसे के बारे में बताया जाता है कि छतियाना गांव से ऑटो मखदुमपुर की ओर  आ रही थी जिस पर चार यात्री सवार थे तभी बिर्रा गांव के पास पटना से गया की ओर जा रहे हाइवा ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गये और मौके पर ही ऑटो चालक अमन की मौत हो गयी जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी। 


घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थानीय लोगो की मदद से घायल दो लोग ललन साव और अजीत कुमार को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल मखदुमपुर ले गये जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता