ब्रेकिंग
पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर

जहानाबाद: दो दिनों से गायब युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

JAHANABAD: दो दिनों से गायब युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मुठेर गांव स्थित एक तालाब में शव तैरता मिला जिस पर ग्रामीणों की नजर गयी। जिसके बाद इसकी सूचन

जहानाबाद: दो दिनों से गायब युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: दो दिनों से गायब युवक की लाश तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मुठेर गांव स्थित एक तालाब में शव तैरता मिला जिस पर ग्रामीणों की नजर गयी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।  


बताया जाता है कि कडौना ओपी क्षेत्र के इमालियाचक गांव निवासी कमलेश यादव दो दिनों से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह घर से मजदूरी के लिए निकला था। जिसके बाद लौट कर नहीं आया तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज उसका शव तालाब में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। तालाब से युवक की लाश मिलने से इलाके के लोग भी सकते में है।