ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

जदयू विधायक ने देवर पर चलवायी गोली, देवरानी ने लगाए गंभीर आरोप

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों द्वारा एक पत्रकार और विधायक के देवर को गोली मारने के मामले में बाजपट्टी की जदयू विधायक रंजू गीता पर ही अपने देवर और पत्रकार पर गोली चल

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों द्वारा एक पत्रकार और विधायक के देवर को गोली मारने के मामले में बाजपट्टी की जदयू विधायक रंजू गीता पर ही अपने देवर और पत्रकार पर गोली चलवाने का आरोप लगा है।  विधायक रंजू गीता का अपने देवर और देवरानियों के साथ काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है।


विधायक के घायल देवर ललितेश्वर यादव की पत्नी ने कहां है कि उन्हें शक है कि उनके पति पर जो यह गोलीबारी हुई है उसने विधायक रंजू गीता का हाथ है क्योंकि पूर्व में विधायक द्वारा जमीन के विवाद में जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।  घायल की पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से विधायक के सत्ता के हनक के आगे लाचार है।

देखिये वीडियो :


विधायक की देवरानी ने कहा कि घायल अवस्था में उसके पति से पुलिस से एक सादे कागज साइन करा लिया है वही पत्रकार नथुनी अंसारी ने भी कहा कि वह रात बेहोशी की हालत में था पुलिस ने सादे कागज पर साइन करा लिया मुझे कुछ पता नहीं है। ललितेश्वर की बेटी ने कहा कि उसकी मां ने मना किया था कि कोई अजनबी आए तो दरवाजा मत खोलना इसी दौरान उसने दरवाजा खोल दिया और यह घटना हुई।  जिसमें दोनों को गोली लगी है। दोनों घायल को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।  जहां उनका इलाज चल रहा है। 


विधायक और उनके देवर का काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। पूर्व में विधायक ने अपने देवर और देवरानी को बुरी तरह पीटा भी था। जिसमें एसपी को आवेदन देकर विधायक के देवर द्वारा आरोप भी लगाया गया था। ललितेश्वर यादव बाजपट्टी के एक स्कूल में मास्टर भी हैं।  हालांकि सीतामढ़ी के एसपी ने फोन पर बताया कि विधायक पर इस मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है।


ललितेश्वर यादव की पत्नी ने कहा कि पुलिस विधायक के प्रभाव में हैं जिसके कारण उसकी बात नहीं सुनी जा रही है और बेहोशी की हालत में दोनों व्यक्तियों से सादे कागज पर साइन ले लिया गया है। पुलिस विधायक के साथ मिली हुई है और विधायक होने के कारण वह अपने पावर का इस्तेमाल कर रही है।


वहीं फर्स्ट बिहार संवाददाता ने इस पूरे मामले पर विधायक से बात की है। जदयू विधायक रंजू गीता ने फर्स्ट बिहार संवाददाता को बताया कि उनके राजनीतिक क्षेत्र बढ़ते कद को देखते हुए उनकी प्रतिष्ठिता धूमिल करने के लिए इस तरह की झूठी साजिश उनके विरुद्ध रची जा रही है। विधायक ने कहा कि 2 महीने उनके चुनाव के बचे हैं कोई भी विधायक ऐसा नहीं कर सकता है कि किसी पर गोली किसी पे चलवा दे। वह इस तरह के गोलीबारी के किसी भी घटना की भर्तस्ना करती हैं। विधायक ने यह भी कहा कि उनके देवर और पाटीदार द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता