ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

इवांका ट्रंप से मिलना चाहती है ज्योति, 1200 KM साइकिल चलाकर पिता को दरभंगा लाने पर इवांका ने की थी तारीफ

DARBHANGA: अपने बीमार पिता को 1200 किमी तक साइकिल पर बैठाकर गुड़गांव से दरभंगा लाने वाली ज्योति अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से मिलना चाहती है.&

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: अपने बीमार पिता को 1200 किमी तक साइकिल पर बैठाकर गुड़गांव से दरभंगा लाने वाली ज्योति अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से मिलना चाहती है. 

ज्योति ने कहा कि वह इवांका ट्रंप की तारीफ और मनोबल बढ़ाने को लेकर धन्यवाद देना चाहती है. कहा कि उन्होंने मेरी तारीफ की है. मुझे बहुत अच्छा लगा है. अब मैं साइकिल रेस में भाग लूंगी और जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप से आशीर्वाद लेंगी. इवांका से वह मिलने का प्रयास करेगी.


जीतेगी रेस

साइकिल फेडरेशन द्वारा मौका टेस्ट के लिए बुलाने पर ज्योति ने कहा कि वह टेस्ट देने के लिए जाएगी. वह किसी भी कीमत पर वह टेस्ट जीतेगी और देश के मेडल लाने के लिए तैयारी करेगी. शुक्रवार को साइकिल फेडरेशन के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने ज्योति को टेस्ट देने के लिए ऑफर दिया था. दिल्ली में टेस्ट के दौरान रहने खाने की व्यवस्था फेडरेशन करेगा. अगर ट्रेनिंग होती है तो उसकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने के लिए फेडरेशन तैयार है. पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुकी ज्योति अपने बीमार पिता को लॉकडाउन के दौरान गुड़गांव से हजारों किलोमीटर साइकिल से करीब आठ दिन में दूरी किराए के अभाव में तय करने पर ज्योति चर्चा में बनी हुई है. इवांका ट्रंप ने ट्वीट करके ज्योति की तारीफ की हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता