ब्रेकिंग
JDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिएनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिएनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमन

Patna News: देशभक्ति और नवाचार के रंग में रंगा ISM पटना, स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा

Patna News: आईएसएम पटना में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और 'फिनएज' फाइनेंस क्लब का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को वित्तीय सशक्तिकरण की ओर प्रेरित करना है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: आईएसएम पटना में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और नवाचार की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ ही छात्रों ने देशभक्ति गीत, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने आज़ादी, बलिदान और एकता का संदेश दिया। 


कार्यक्रम में आईएसएम के चेयरमैन श्री समरेन्द्र सिंह, वाईस चेयरमैन श्री देवल सिंह, सचिव श्री अमल सिंह, अकादमिक हेड डॉ. स्वेता रानी, प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस वर्ष विशेष रूप से फिनएज फाइनेंस क्लब का शुभारंभ भी किया गया, जो छात्र नेतृत्व वाला पहल है और संस्थान के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर के मार्गदर्शन में काम करेगा। क्लब के अध्यक्ष डॉ. डी. एन. सिंह ने वित्तीय साक्षरता को स्वतंत्रता की संकल्पना से जोड़ा, वहीं कॉमर्स विभागाध्यक्ष ने क्लब के उद्देश्यों में शेयर बाजार सिमुलेशन, फाइनेंशियल मॉडलिंग बूटकैम्प, स्टार्टअप पिच प्रतियोगिताएं शामिल होने की जानकारी दी। 


कार्यक्रम में छात्रों के बीच नवाचार, नेतृत्व और वित्तीय कौशल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, देश के लिए समर्पित शहीदों की याद ताजा की गई और उनके बलिदान को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक समिति, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, एनएसएस स्वयंसेवक और फिनएज क्लब के सदस्यों की टीमवर्क ने इस आयोजन को सफल बनाया। बीबीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र आदर्श राज के नेतृत्व में युवा नेतृत्व का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ। 


इस आयोजन ने छात्रों को न केवल अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का संकल्प भी दिया। आईएसएम पटना में यह स्वतंत्रता दिवस समारोह युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश देने वाला साबित हुआ। इस प्रकार, इस दिन को एक उत्सव के साथ-साथ एक प्रेरणा स्रोत के रूप में भी मनाया गया।