ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

ISI को मदद कर रहा था मोतिहारी का एक युवक, ई- रिक्शा चलाकर इकट्ठा करता था जानकारी, हुआ गिरफ्तार

MOTIHARI : बिहार की राजधानी पटना से एक पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार युवक बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। इसका नाम ग

ISI को मदद कर रहा था मोतिहारी का एक युवक, ई- रिक्शा चलाकर इकट्ठा करता था जानकारी, हुआ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार की राजधानी पटना से एक पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार युवक बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। इसका नाम गुड्डू बताया जा रहा है। इसे एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत नगर वार्ड चौदह से गिरफ्तार किया है। यह युवक पाकिस्तानी खुफिया विभाग आईएसआई के पास सभी जानकारी देता था। बंगाल एसटीएफ ने उसके पास से एक सेलफोन बरामद किया है। इसमें पाकिस्तान के कई फोन नंबर मिले हैं। गुड्डू सिलीगुड़ी में ई रिक्शा चलवाता था।


इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी सतीश सुमन का कहना है कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली है। उसके नाम-पता का सत्यापन कराया जा रहा है। जलपाईगुड़ी कोर्ट ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक सुदीप भट्टाचार्य ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। 


इधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, वह बागडोगरा और सुकना क्षेत्रों में सैन्य इकाइयों से महत्वपूर्ण जानकारी और तस्वीरें एकत्र कर आईएसआई को देता था। केंद्रीय अलर्ट मिलने पर एटीएफ के अधिकारियों ने उसके मोबाइल टावर लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया और न्यू जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में युवक के बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसी से अलर्ट मिला था।