ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

इस्लामपुर-नटेसर नई लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन, निरीक्षण और ट्रायल के बाद परिचालन की मंजूरी

PATNA: दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-नटेसर नई लाइन पर अब ट्रेने दौड़ेगी। इस लाइन के स्टेशनों के निरीक्षण के बाद ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी मिल गयी है। दरअसल 13 अगस्त को 21 किलोमीटर लंबे इस्लामपुर-

इस्लामपुर-नटेसर नई लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन, निरीक्षण और ट्रायल के बाद परिचालन की मंजूरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA: दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-नटेसर नई लाइन पर अब ट्रेने दौड़ेगी। इस लाइन के स्टेशनों के निरीक्षण के बाद ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी मिल गयी है। दरअसल 13 अगस्त को 21 किलोमीटर लंबे इस्लामपुर-नटेसर नई लाइन का सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया था। रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल ए.एम चैधरी ने इस्लामपुर, खुदागंज, हरसिंगार हाल्ट, कटारी एवं नटेसर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद इस लाइन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल भी किया गया था। निरीक्षण के बाद रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकाता ने संरक्षा तथा सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए इस रेलखंड पर 90 की स्पीड से ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति दे दी है। 

निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकाता नेे संरक्षा तथा सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए इस रेलखंड पर 90 ज्ञउची की स्पीड से ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति दे दी है । विदित हो 21 किलोमीटर लंबे इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड 46 किलोमीटर लंबे राजगीर-हिसुआ-तिलैया नई लाईन परियोजना का एक भाग है। इसकी स्वीकृति वर्ष 2001-02 में रु. 64.36 करोड़ की लागत से किया गया था । वर्तमान में इस परियोजना की संशोधित अनुमानित लागत 409.54 करोड़ स्वीकृत किया गया है ।

  इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड का निर्माण कार्य पिछले साल पूरा करते हुए पिछले साल 22 अक्टूबर से माल गाड़ियों के परिवहन के लिए खोल दिया गया था । इस रेलखंड के विद्युतीकरण का कार्य इसी वर्ष 25 जनवरी, 2020 को पूरा किया गया था । यह लाइन तिलैया-बख्तियारपुर लाइन को फतुहा-इस्लामपुर लाइन से जोड़ती है जो लंबे समय से प्रतीक्षित महत्वपूर्ण रेल लिंक प्रदान करती है ।इस्लामपुर-नटेसर नई लाईन ग्रैंड कॉर्ड से फतुहा स्थित गुड्स यार्ड एवं दनियावां स्थित अल्ट्राटेक प्लांट तक सबसे छोटा रूट होगा । साथ ही यह नई लाईन पटना और गया के बीच एक वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करेगा ।