ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Patna Model Traffic Post : महिला दिवस पर नई मिसाल, पटना ट्रैफिक की कमान महिलाओं के हाथ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'महिला दिवस पर एक नई मिसाल, पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ' कार्यक्रम में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है।

Patna Model Traffic Post : महिला दिवस पर नई मिसाल, पटना ट्रैफिक की कमान महिलाओं के हाथ
© IPRD
Viveka Nand
2 मिनट


Bihar News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'महिला दिवस पर एक नई मिसाल, पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ' कार्यक्रम में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां पुलिस बल में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसका परिणाम है कि बिहार पुलिस में लगभग 30 हजार महिला पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं।


पटना ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पटना शहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में 450 से अधिक महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। इसके अलावा आठ महिला क्विक रिस्पांस टीम डॉल्फिन्स का गठन किया गया है। जिसमें सभी अधिकारी, कांस्टेबल और यहां तक कि ड्राइवर भी महिलाएं हैं। 26 जनवरी 2025 को आयोजित राज्यस्तरीय परेड में पहली बार पटना ट्रैफिक पुलिस की महिला टुकड़ी ने भाग लिया, जो एक बड़ा प्रेरणादायक उदाहरण पेश करती है।


पूर्व में अधिकांश ट्रैफिक चौकियों में महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिशन मोड में पटना शहरी क्षेत्र की 54 ट्रैफिक चौकियों को पूर्ण रूप से कार्यात्मक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आज से पटना के चार स्थानों. चिड़ियाखाना गेट नंबर-2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ तथा हड़ताली मोड़ पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट कार्यरत हो गया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता