ब्रेकिंग
दरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका 4 साल पहले जिसे मरा मान चुके थे घरवाले... वह अचानक जिंदा लौट आया; प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची थी झूठी कहानीममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?दरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका 4 साल पहले जिसे मरा मान चुके थे घरवाले... वह अचानक जिंदा लौट आया; प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची थी झूठी कहानीममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?

BIHAR NEWS : इंस्टाग्राम पर एडिटेड फोटो पोस्ट होने पर टूटी युवती की शादी, हसबैंड और सास को भी भेजी फोटो

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग का मामला ने न जाने अबतक कितनी जिंदगियां बर्बाद कर दी है। ऐसा ही एक ताजा मामला भागलपुर जिला में सामने आया है. इस लेकर कहलगांव की युवती ने साइब

BIHAR NEWS : इंस्टाग्राम पर एडिटेड फोटो पोस्ट होने पर टूटी युवती की शादी, हसबैंड और सास को भी भेजी फोटो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग का मामला ने न जाने अबतक कितनी जिंदगियां बर्बाद कर दी है। ऐसा ही एक ताजा मामला भागलपुर जिला में सामने आया है. इस लेकर कहलगांव की युवती ने साइबर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर फेक आइडी बनाकर एडिटेड फोटो पोस्ट करने की वजह से उसकी शादी से पहले तय रिश्ता टूट गया। 


वहीं, पीड़िता ने बताया कि इस मामले में कई बार समझौता भी हुआ। यहां तक की पूर्व में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के पास जाकर उसने इसकी शिकायत भी की। अब आरोपित की ओर से माफीनामा भी दिया गया लेकिन इसके बावजूद ब्लैकमेलर की हरकतें खत्म नहीं हुई।जिसके बाद उसे अब केस दर्ज कराना पड़ा है। 


पीड़िता की शादी टूटने के बाद उसने सुलतानगंज के नारायणपुर के रहने वाले कुंदन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के द्वारा थाना में दिये आवेदन में बताया कि आरोपित ने उसकी फोटो का गलत इस्तेमाल करके 5 सितंबर 2024 को एक इंस्टाग्राम आइडी बनाया। इसके बाद उसकी सारी फोटो को एडिट करके वह पोस्ट करने लगा। इसी बीच उसकी शादी तय हो गयी। जिसके बाद कुंदन ने किसी तरह उनके परिवार के लोग और होने वाले पति का नंबर निकाल लिया और एडिट किए हुए फोटो को उनके मोबाइल पर भेज दिया। 


इधर, आरोपित ने लड़की की मां और पिता को कॉल करके परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद कुंदन ने कुछ सिंदूर वाले फोटो को लड़की की होने वाली सास के मोबाइल पर भेज दिया। जिसकी वजह से उसकी शादी टूट गयी। इस मामले में पूर्व में पीड़िता ने कोतवाली परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी।