ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत

Inspector And Three Policemen Injured: कैदियों को जेल पहुंचाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी पलटी, हादसे में दारोगा समेत चार जवान घायल

सुपौल में कैदियों को जेल पहुंचाने के बाद पुलिसकर्मियों की ऑटो बीच रास्ते में पलट गई. हादसे मे एक दारोगा और तीन चौकीदार बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

Policemen Injured
दारोगा समेत चार जवान जख्मी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Inspector And Three Policemen Injured: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में बीती रात एक ऑटो पलटने से त्रिवेणीगंज थाना के तीन चौकीदार और एक एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है, जहां सभी जख्मियों का उपचार चल रहा है। घटना बीती रात साढ़े आठ पौने नौ बजे के करीब की है।


जख्मी चौकीदार धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह लोग मंगलवार की शाम कैदी को लेकर सुपौल कोर्ट गए थे और वहां से वापस कैदी को जमाकर त्रिवेणीगंज लौट रहे थे कि इसी दरम्यान पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर थाना क्षेत्र के जागुर गांव में ऑटो पलटने से हमलोग जख्मी हो गए। घायलों में त्रिवेणीगंज थाना के तीन चौकीदार धीरेन्द्र कुमार, चौकीदार संतोष कुमार, चौकीदार विनोद कुमार और एएसआई नागेंद्र कुमार शामिल हैं।


अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने बताया कि सभी की स्थिति समान्य है और खतरे से बाहर हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बीती देर रात ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार, एसएचओ रामसेवक रावत समेत तमाम पुलिसकर्मी त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता