ब्रेकिंग
बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी

इनर व्हील क्लब ऑफ पटना वनश्री ने मनाया अपना तीसरा पदस्थापना दिवस, ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने का लिया संकल्प

PATNA : इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना वनश्री ने यो चाइना हॉल में मंगलवार को अपना पदस्थापना दिवस मनाया। अध्यक्षा के रूप में जयंती झा, आईपीपी क्लब सीसीसी के रूप में महिमा शर्मा, सचिव

 इनर व्हील क्लब ऑफ पटना वनश्री ने मनाया अपना तीसरा पदस्थापना दिवस, ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने का लिया संकल्प
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना वनश्री ने यो चाइना हॉल में मंगलवार को अपना पदस्थापना दिवस मनाया। अध्यक्षा के रूप में जयंती झा, आईपीपी क्लब सीसीसी के रूप में महिमा शर्मा, सचिव बनी नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह, आईएसओ श्वेता चौधरी, संपादिका मणि माला सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की पीडीसी सरिता प्रसाद, चीफ गेस्ट डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्रियका कुमार, पीडीसी वीणा जैन, सीजीआर पूजा सुरेखा, सीजी आर संध्या सरकार और सीजीआर किरण सिंह भी इस मौके पर मौजूद थीं। 


सेशन 2019-2020 में इस क्लब को खोलने वाली और वर्तमान में सीजीआर संध्या सरकार भी इस क्लब द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रही थी। क्लब को खोलने में मुख्य भूमिका निभाने वाली दिव्या शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से इस माहौल में चार चांद लगा दिए। 


इस मौके पर अध्यक्षा जयंती झा ने इस वर्ष के गोल सीरोज का मतलब बताते हुए कहा की क्लब अपने हर वर्तिकल पर काम करेगा। उन्होंने क्लब की सभी सदस्याओं को तीसरे पद स्थापना समारोह की बधाई देते हुए आने वाले सत्र में एक साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए क्लब के प्राजेक्ट्स को संपन्न करने में योगदान देने की बात कही।


सचिव नीतू सिंह ने कहा की हम आने वाले समय में ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएंगे ताकि पर्यावरण मित्र बन सकें। हमारी कोशिश प्लास्टिक पर रोक लगाने की होगी। हम ज़्यादा से ज़्यादा कार्य ईको फ़्रेंडली करेंगे। मुख्य अतिथि का बायोडाटा शिप्रा सिंह ने पढ़ा वही एमओसी पीपी रूपाश्री सिंह ने कार्यक्रम को बखुबी सम्भाला।


वर्तमान सचिव नीतू सिंह ने अपने अभी तक के कार्यों को अतिथियों के समक्ष विस्तार पूर्वक रखा। कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने अपने पद के अनुरुप आय-व्यय के बारे में सभी को बताया। आईएसओ श्वेता चौधरी ने अपने मैत्री भाव का प्रदर्शन करते हुए देश-विदेश के साथ किए गए Flag Exchange के बारे मे जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा आयोजित Competitions के विषय में सभी को जानकारी दी। सभी मौजूद अतिथियों ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर पीडीसी सरिता प्रसाद ने नई सदस्यों को शपथ दिलायी और डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्रियाका कुमार और पीडीसी वीना जैन ने पीन पहनाया। नए सदस्य के रूप में कल्पना कुमारी, स्नेहा राज जुड़ी। क्लब की एक्सक्यूटिव मेंबर प्रियंका शर्मा और प्रीति सिंह ने आने वाले सभी मेहमानों का प्लांट देकर सम्मान किया। इस मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना वनश्री के सभी मैंबर्स मौजूद थे।


टैग्स