ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मैत्री पुल के रास्ते भारत में कर रहे थे प्रवेश

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नेपाल के मैत्री पुल के रास्ते आए इन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले।

Bihar News
दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, दोनों सोमवार की शाम नेपाल के मैत्री पुल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे थे, तभी संदेह के आधार पर उन्हें रोककर जांच की गई। 


जांच के दौरान उनके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान स्विट्जरलैंड निवासी हीरालाल श्रेष्ठा की पत्नी जूनीला बेक के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान म्यांमार निवासी खींग माऊं रे के पुत्र ऑग नींग लैट के रूप में की गई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। 


प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनके पीछे की मंशा क्या थी। हरैया थाना पुलिस का कहना है कि सीमा पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इन दोनों को पकड़ा गया। 


फिलहाल पुलिस उनके यात्रा इतिहास, संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता