ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमति

India Nepal Border: सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की अहम बैठक हुई। दोनों देशों ने सीमा पर शांति, सुरक्षा और बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई, जबकि नेपाल ने सीमा शर्तों का पालन करने और सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिया

India Nepal Border
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा के सुस्ता क्षेत्र में हालिया विवाद के बाद सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।



बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आपसी समन्वय, सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान नेपाल की ओर से जानकारी दी गई कि सुस्ता क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी मशीन और सैंड बैग की सहायता से तटबंध को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। 



नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के पुलिस अधीक्षक गोबिन्द बहादुर खाती ने आश्वस्त किया कि सीमा संबंधी सभी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और किसी भी स्थिति में सीमा का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने में नेपाल एपीएफ के पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।



एसएसबी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने कहा कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच नियमित संवाद, बेहतर समन्वय और आपसी विश्वास ही सीमा क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने की सबसे बड़ी ताकत है।



सुस्ता सीमा विवाद के बाद कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा की पहल पर आयोजित इस बैठक को दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने और सीमा क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता