ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

भारत में 3002 कोरोना मरीज हुए ठीक, अब तक 45299 मरीजों ने कोरोना को हराया

PATNA : भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की एक खबर ये भी है कि यहां बहुत तेजी से कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं. भारत सरकार कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की एक खबर ये भी है कि यहां बहुत तेजी से कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं. भारत सरकार कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए पहले से ही सक्रिय नजरिया अपनाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर विभिन्न उपाय कर रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के अब तक कुल 45299 रोगी ठीक हो चुके हैं. भारत में अब तक कुल 112359 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कुल 3,002 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना के रोगियों के ठीक होने की दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब तक 40.32 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. हालांकि अभी भी भारत में अभी कुल 63,624 सक्रिय मामले हैं. कोविड-19 के सभी सक्रिय मामलों में से सिर्फ लगभग 2.94% रोगी ही आईसीयू में भर्ती हैं.


भारत में मृत्यु दर 3.06 प्रतिशत है जो वैश्विक मृत्यु दर 6.65 प्रतिशतकी तुलना में काफी कम है. यह स्थिति समय से मामले की पहचान कर लेने और फिर इनके लिए उचित चिकित्सकीय प्रबंधन की ओर हमारी कोशिशों को उजागर करती है. कोविड-19 से हुई मौतों का विश्लेषण बताता है कि मरने वालों में 64%पुरुष और 36% महिलाएं हैं. उम्र के हिसाब से इसका आकलन बताता है कि 15 साल से कम उम्र समूह में 0.5 प्रतिशत, 15 से 30 वर्ष के उम्र समूह में 2.5 प्रतिशत, 30 से 45 वर्ष उम्र समूह में 11.4 प्रतिशथ, 45 से 60 वर्ष उम्र समूह में 35.1 प्रतिशतऔर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में 50.5 प्रतिशतमौतें हुई हैं. इसके अलावा यह भी पाया गया कि मरने वालों में 73 प्रतिशत लोग पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे.


भारत में 3002 कोरोना मरीज हुए ठीक, अब तक 45299 मरीजों ने कोरोना को हराया
भारत में 3002 कोरोना मरीज हुए ठीक, अब तक 45299 मरीजों ने कोरोना को हराया

टैग्स