ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सहरसा में बेलगाम ट्रक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत दूसरे युवक की हालत नाजुक

ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंदता हुआ एक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

bihar
तेज रफ्तार ने ली जान
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक बुजुर्ग महिला को कुचलते हुए एक घर में घुस गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य जख्मी युवक घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में लॉर्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कॉलेज बैजनाथपुर में भर्ती कराया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 


हालांकि लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर बैजनाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया। सड़क हादसे के बाद लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। मृतका की पहचान बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी अधिवक्ता मदन शर्मा की 65 वर्षीय माता उर्मिला देवी के रुप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी 40 वर्षीय मंगल चौधरी के रूप में हुई है। मृतका के छोटे बेटे ने बताया कि उनकी मां दूध लेकर घर लौट रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। 


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर ट्रक महिला को कुचलते हुए एक घर में जा घुसा। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। इस बाबत बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमरज्योति कुमार ने बताया कि ट्रक की ठोकर से एक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वही घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें