ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

Bihar News: बिहार में मोबाइल की फ्लैश लाइट में परीक्षा देते दिखे परीक्षार्थी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के बेतिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायर वीडियो में छात्र-छात्रा मोबाइल फ्लैश लाइट की रोशनी में परीक्षा देते नजर आए हैं.

Bihar News
मोबाइल की रोशनी में परीक्षा
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नरकटियागंज स्थित टी.पी. वर्मा कॉलेज में स्नातक मिड टर्म परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अंधेरे कमरे में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में परीक्षा देते देखा गया। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि क्लासरूम में बिजली नहीं थी और जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। परीक्षार्थी न सिर्फ मोबाइल की रोशनी में लिखते नजर आए, बल्कि वे खुद ही अपनी बेंचों को साफ करते भी देखे गए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार को हुई जब कॉलेज में स्नातक मिड टर्म परीक्षा आयोजित की गई थी। इस घोर अव्यवस्था को लेकर छात्र संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश देखा गया।इसकी सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अनुभवी प्रोफेसर की जगह अनुभवहीन प्रोफेसर को परीक्षा नियंत्रक बना देना ही सारी समस्या की जड़ है।


इस बीच, नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा भी कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज उनके पूर्वजों की देन है और आज इसमें घोर अनियमितताएं फैली हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कॉलेज में जनरेटर मौजूद है तो अंधेरे के बावजूद उसे चलाया क्यों नहीं गया। विधायक के सामने ही छात्र मोबाइल की टॉर्च की मदद से परीक्षा देते नजर आए। इस घटना ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।

रिपोर्ट: संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता