ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

BIHAR: अवैध खनन मामले पर सरकार सख्त: दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अवैध खनन, परिवहन और संबंधित प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों पर भी यदि संलिप्तता पाई गई तो विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

bihar
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: बिहार सरकार अवैध खनन और उससे जुड़े मामलों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाने जा रही है। उपमुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाए और न्यायालय को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि अवैध खनन में एक संगठित गिरोह राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, और ऐसे सभी तत्वों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं उससे जुड़े सभी मामलों की गंभीरता से पहचान कर दोषियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस प्रकार की गतिविधियों में विभाग का कोई भी पदाधिकारी या कर्मी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


 मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित प्रकरणों में माननीय न्यायालय को विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए तथा सभी अभिलेख एवं तथ्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से प्रस्तुत किए जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि एक संगठित गिरोह है, जो अवैध गतिविधियों के माध्यम से राज्य सरकार के राजस्व को गंभीर क्षति पहुँचा रहा है। ऐसे सभी तत्वों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित पक्षकारों की किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

टैग्स