ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

IIT खड़गपुर के छात्र की हॉस्टल से मिली लाश, बिहार के शिवहर का रहने वाला था आसिफ कमर, परिजनों ने की जांच की मांग

आसिफ कमर IIT खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग 3rd ईयर का होनहार छात्र था। रात 1 बजे तक माँ से सामान्य बातचीत हुई थी। और आखिर में "कैंटीन जा रहा हूँ" कहकर कॉल काट दिया लेकिन सुबह 4 बजे उसकी मौत की खबर मिली।

bihar
मामले की जांच की मांग
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के हॉस्टल के एक कमरे में रविवार को बीटेक के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। उसकी पहचान बिहार के शिवहर जिला निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। उसका शव आईआईटी परिसर के मदन मोहन मालवीय हॉल स्थित हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। 


सिविल इंजीनियरिंग थर्ड इयर के छात्र के कमरे का दरवाजा शनिवार रात से बंद था। कैंपस स्थित पुलिस चौकी को रविवार सुबह सूचना मिली तो दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को नीचे उतारा गया। मृतक शिवहर के गड़हिया का रहने वाला था। मालीपोखर भिंडा पंचायत के गड़हिया निवासी मास्टर कमरुद्दीन साहब का छोटा पुत्र मो आसिफ कमर था। जो देश की प्रसिद्ध संस्थान आई आई टी खड़गपुर में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। 


आसिफ की मौत की खबर सुनकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। आसिफ कमर  IIT खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग 3rd ईयर का होनहार छात्र था। रात 1 बजे तक माँ से सामान्य बातचीत हुई थी। और आखिर में "कैंटीन जा रहा हूँ" कहकर कॉल काट दिया लेकिन सुबह 4 बजे उसकी मौत की खबर मिली।


 मौत की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर आसिफ कमर की फोटो वायरल हो रही है और लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है. IIT खड़गपुर प्रशासन ने परिवार को फ्लाइट टिकट भेजकर बुलाया है। लेकिन अभी तक आसिफ की मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। परिवार के लोग पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और CCTV फुटेज एवं सभी बिंदुओं पर जांच करने की मांग कर रहे हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें