ब्रेकिंग
‘बर्दाश्त नहीं होगी किसी प्रकार की कोताही’, पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज, गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह पर दिया था बयानAamir Khan Confirms Wedding: 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान, इस खबर पर खुद लगाई मुहरमुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड केस पहुंचा मानवाधिकार आयोग, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांगभीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर: केरल में मानसून की धमाकेदार एंट्री, बिहार में कब देगा दस्तक?‘बर्दाश्त नहीं होगी किसी प्रकार की कोताही’, पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज, गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह पर दिया था बयानAamir Khan Confirms Wedding: 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान, इस खबर पर खुद लगाई मुहरमुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड केस पहुंचा मानवाधिकार आयोग, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांगभीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर: केरल में मानसून की धमाकेदार एंट्री, बिहार में कब देगा दस्तक?

IIRF Ranking 2026: इंजीनियरिंग रैंकिंग में IIT पटना का शानदार प्रदर्शन, टॉप-10 में जगह बरकरार

IIRF Ranking 2026: IIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग 2026 में IIT पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 9वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले संस्थान एक स्थान ऊपर पहुंचा है।

IIRF Ranking 2026
आईआईटी पटना का जलवा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IIRF Ranking 2026: भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) इंजीनियरिंग रैंकिंग 2026 में आईआईटी पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 9वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष की तुलना में संस्थान ने एक पायदान की छलांग लगाई है, जिससे संस्थान में उत्साह का माहौल है।


वर्ष 2025 की IIRF रैंकिंग में आईआईटी पटना को 10वां स्थान प्राप्त हुआ था, जबकि इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह संस्थान 9वें स्थान पर पहुंच गया है। आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के शोध कार्य, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।


उन्होंने बताया कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक शोध और उद्योगों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव राष्ट्रीय रैंकिंग में देखने को मिल रहा है।


संस्थान में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने, आधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नई संभावनाएं और अवसर मिल रहे हैं।


आईआईटी पटना की इस उपलब्धि के बाद शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। संस्थान अब आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता