ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

IGIMS में आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, एक का हाथ टूटा और सिर फटा

PATNA : राजधानी पटना के फेमस अस्पतालों में शामिल राजधानी पटना के प्रमुख अस्पताल आईजीआईएमएस में मरीजों के सामने ही छात्रों के दो गुट भिड़ गए। यहां फिजियोथेरेपी विभाग के जूनियर

IGIMS में आपस में भिड़े  छात्रों के दो गुट, एक का हाथ टूटा और सिर फटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के फेमस अस्पतालों में शामिल राजधानी पटना के प्रमुख अस्पताल आईजीआईएमएस में मरीजों के सामने ही छात्रों के दो गुट भिड़ गए।  यहां फिजियोथेरेपी विभाग के जूनियर छात्रों के गुट से सीनियर छात्र की भिड़ंत हो गई। जिसके बाद  इंटर्नशिप कर रहे सीनियर छात्र का हाथ टूट गया और सिर फट गया। इसके बाद घायल छात्र आरिफ जावेद ने चार जूनियर छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत शास्त्री नगर पुलिस थाने में की है। हालांकि, थानेदार ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। 


वहीं, फिजियोथेरेपी विभाग के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि, मारपीट अस्पताल में उस समय हुआ जब विभाग में मरीज भी इलाज कराने पहुंचे थे। मारपीट के बाद हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड भी झगड़ा छुड़ाने की जगह तमाशाबीन बनकर मारपीट होते देखते रहे। मारपीट में फिजियोथेरेपी के कुछ उपकरण, डंडा आदि का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। लगभग 15 मिनट के हंगामे के बाद विभाग के कुछ कर्मी और मरीजों के परिजन की मदद से झगड़ा छुड़ाया गया।


उधर, इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन को एक कॉल रिकॉर्डिंग भी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि इसमें एक दिन पहले आरिफ को पीटने की धमकी भी दी गई है। कॉलेज के एक वरीय प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि फुलवारशरीफ से इंटर्नशिप के लिए आने वाले छात्र विभाग की एक लड़की से अक्सर छेड़खानी करते थे।


सोमवार की रात भी उसने छात्रा को फोन पर अश्लील बातें कर धमकी दी थी। जिसके बाद  छात्रा ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही विभागाध्यक्ष से भी मौखिक शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना विभाग में न होकर जगदेवपथ के आसपास उस रास्ते में हुई है जहां से छात्र कॉलेज आ रहा था।