ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

इधर पत्नी ने लंबी उम्र के लिए कर रखा था व्रत उधर करंट लगने से पति की जान

NAWADA : बिहार में नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक सुहागन के सामने उस वक्त पहाड़ टूट गया, जब वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत करने जा रही थी

इधर पत्नी ने लंबी उम्र के लिए कर रखा था व्रत उधर करंट लगने से पति की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक सुहागन के सामने उस वक्त पहाड़ टूट गया, जब वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत करने जा रही थी। उसी दौरान महिला के पति की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। विवाहिता एक तरफ पत्नी पूजा की तैयारी में लगी थी, तो दूसरी तरफ पति का शव दरवाजे पर लाया गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक, नवादा में एक 42 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना जिले के पकरीबरावां प्रखंड के दियौरा गांव की है. मौत की खबर के बाद से परिवार में मातम छा गया है। परिजन ने बताया कि गणेश दत्त शर्मा किसान का काम करता था और खेत में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान युवक पर बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया और अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


उधर,  पति की लंबी आयु के लिए पत्नी के द्वारा तीज का व्रत रखा गया था, लेकिन अचानक पति की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मचा है। मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के शव को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा बताया गया कि करंट लगने के बाद युवक जख्मी हो गया था और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है।